पिछले कुछ महीनों से छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा छापेमारी समय-समय पर की जा रही है जिससे राज्य में हड़कंप मचता रहा है। छापेमारी की इसी कड़ी में राज्य की राजधानी रायपुर एवं अन्य जगहों पर आज फिर ईडी ने छापामार कार्रवाई की है। इसके चलते अधिकारियों की टीम ने राज्य के विधायक, उद्योगपति, आईएएस अधिकारी, जमीन दलाल और सीए के ठिकानों पर अल सुबह दबिश दी है, हांलाकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन विभागीय सूत्रों से जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगपति, एक विधायक, आईएएस अधिकारी, जमीन दलाल और एक सीए घर में छापा मारने की जानकारी सामने आ रही है। इनके अलग अलग ठिकानों पर ईडी की टीम दस्तावेज खंगालने का काम कर रही है।

