रायपुर। संचनालय आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं संचनालय स्वास्थ्य सेवाएं में शासन के आदेश एक तिहाई ड्यूटी लगाने का पालन नहीं किया जा रहा है। सभी शत-प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है जिससे कार्यालयों में भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। विदित हो कि दिनांक 6 अगस्त को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया था। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कंडिका क्रमांक 1 में स्पष्ट रुप से कहा गया है कि मंत्रालय एवं नवा रायपुर तथा रायपुर स्थित विभागध्यक्ष कार्यालयों के संचालन में दिनांक 7 अगस्त से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की उपस्थिति एक तिहाई होगी। इस हेतु संबंधित विभाग पृथक से रोस्टर बनाते हुए ड्यूटी लगाई जाये। लेकिन संचनालय आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं संचनालय स्वास्थ्य सेवाएं में ऐसा नहीं हो रहा है।


छत्तीसगढ़ संचालनालय विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा विभागअध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन के अधिकतर कार्यालयों में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश की समस्त विभागों में रोस्टर बनाकर 30 प्रतिशत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने आदेश को दरकिनार कर सभी कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जा रहा है जिसमें इंद्रावती भवन के स्वास्थ्य संचनालय आर्थिक सांख्यिकी संचनालय सहित और भी कार्यालय में शत-प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाया जा रहे हैं जिससे भीड़ भाड़ अधिक होने से कार्यालय के स्टाफ से कोरोना संक्रमण बढऩे का भय बना हुआ है जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 7 अगस्त से सभी कार्यालय प्रारंभ हो गया हैं परंतु बसों की संख्या कम होने के कारण कर्मचारियों को आने जाने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ संचनालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं संरक्षक सी.एल. शर्मा ने बताया कि सोशल डिस्टेंस के पालन नहीं होने से कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। दिनोंदिन वैश्विक महामारी कोरेना संक्रमण के बढ़ती संख्या को देखते हुए सोशल डिस्टेंस पालन नहीं होने से कोरेना संक्रमित होने का भय बना हुआ है। संगठन द्वारा सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शासन के निर्देश अनुसार 30 प्रतिशत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की मांग की गई है। मांग करने वालों में संघ के डॉ जितेंद्र ठाकुर, सी.एल. शर्मा, नवीन अग्रवाल, राजेश वरकड़े, जयंत यादव, पुरुषोत्तम पमनानी, पी. आर. ठाकुर, जयपाल ठाकुर, संजय साहू, आनंद परमार, एसके पवार रजनीश शर्मा, राकेश साहू, अखिलेश बारीक, मंजू कुजुर, अल्पना दाऊ, गौरी छूरा, करण अटरिया आदि पदाधिकारी ने की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version