शराब के नशे में अक्सर मारपीट करने वाले पति को आखिरकार पत्नी ने मौत के घाट उतार दिया। यह हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले से सामने आया है जहां बेलन से गला दबाकर शिक्षक पति की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी। इस घटना के पीछे शराब वजह बनी, जिसके चलते पत्नी ने पति को जान से मार दिया। बताया जा हा है कि पति की अत्यधिक शराब पीने की आदत से पत्नी परेशान थी। पति रोज शाम को शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था, जिसके चलते उसने बच्चों को भी अपने दादा-दादी के यहां भेज दिया था। बीते कल शिक्षक पति अत्यधिक शराब सेवन कर स्कूल गया और वहीं सो गया, तभी पत्नी और कुछ पड़ोसी उसे उठाकर घर लाए। रात को होश आने के बाद पति फिर पत्नी से विवाद करने लगा। इससे नाराज पत्नी ने बेलन से पहले तो पति की पिटाई की इसके बाद बेलन से ही गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है देवभोग पुलिस ने हत्या करने वाली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हैं मगर बड़ा सवाल यह कि शराब और कितने परिवारों को उजाडऩे का कारण बनेगी पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद अब दोनो बच्चे अनाथ हो गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version