इंदौर। देश के मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन हो गया है। उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ट्वीटर पर दी थी, जिसके बाद वे क्वारंटाइन हो गए थे। इसके बाद उन्हें इंदौर के अरविंदो अस्पताल में दाखिल कराया गया था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि शुरूआती लक्षण के बाद टेस्ट कराया है, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। (एजेंसी)
