दिल्ली पुलिस ने सोनीपत की रहने वाली एक महिला को कारोबारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर उसकी हत्या ली है। दिल्ली पुलिस को कारोबारी के पास एक नोट मिला था जिसमें सॉरी लिखा था। दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग एनक्लेव के गेस्ट हाउस में कारोबारी की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। कारोबारी की हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम उषा उर्फ अंजलि उर्फ निक्की है। आरोपी महिला के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। महिला सोनीपत की रहने वाली है, जिसे कारोबारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर उसकी हत्या ली है। पुलिस के मुताबिक मयूर विहार निवासी दीपक सेठी (53) पिछले सप्ताह बलजीत लॉज में अपने कमरे में मृत पाया गया था, उसके मुंह के पास झाग था। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव के पास एक हैंड रिटन यानी हाथ से लिखा पत्र मिला था। जानकारी के अनुसार दीपक सेठी गेस्ट हाउस में 30 मार्च को रात 8.50 बजे पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ एक महिला भी थी। ये महिला आधी रात को गेस्ट हाउस से चली गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त के संपर्क विवरण का विश्लेषण किया और उन्हें मुख्य संदिग्ध के नंबर सहित कुछ अन्य संदिग्ध नंबर भी मिले। जानकारी के अनुसार ये नंबर आरोपी महिला का कही है जो उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही 20 मार्च को लिया था। पुलिस के मुताबिक 23 मार्च को संतगढ़ इलाके के एक स्थान से भी नंबर को रिचार्ज किया गया था। पुलिस ने उस स्थान पर पहुंचने के बाद पाया कि नाइजीरियाई नागरिक चिडे ने उसे रिचार्ज किया था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चिडे ने खुलासा किया कि यह नंबर उसकी लिव-इन पार्टनर मधुमिता की दोस्त निक्की उर्फ निकिता का है। बाद में, पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपित उषा 2022 में पानीपत में दर्ज एक मामले में जेल में बंद थी। जेल में उसकी मधुमिता से दोस्ती हो गई और वह संतगढ़ में साथ रहने लगी। पुलिस ने बताया कि सेठी को जानने वाली मधुमिता ने उसे उषा से मिलवाया। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को मधुमिता और उषा की मुलाकात सेठी से कनॉट प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी। सेठी फिर उषा को बलजीत लॉज ले गया। पुलिस ने बताया किउषा ने सेठी को नशा देकर उसका सामान चुराने की योजना बनाई थी। आधी रात के आसपास, सेठी के बेहोश होने के बाद उषा ने कथित तौर पर उसका सामान चुरा लिया और मधुमिता के साथ भाग गई, जो अतिथि गृह के बाहर कैब में उसका इंतजार कर रही थी। पुलिस ने उषा के पास से होटल से लिया गया एक बैग, सेठी की सोने की अंगूठी, उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
