इन दिनों परीक्षा का सीजन चल रहा है, परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए है। लेकिन इस दौरान कई ऐसे भी खबरें मिलती है जो मन को विचलित कर जाती है। कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सामने आया है जहां एक छात्रा ने परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतिका का नाम नेहा टंडन बताया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक नेहा टंडन बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह जरहाभांठा क्षेत्र के शासकीय कॉलेज में बीएससी सेकेण्ड ईयर की छात्रा थी। नेहा इसी कक्षा की परीक्षा दिला रही थी तभी उसे नकल करते हुए पकड़ लिया गया था। खुद के पकड़े जानें के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। वही अब उसकी लाश सकरी थाना क्षेत्र से बरामद की गई हैं। उसका शव एक पेड़ पर झूल रहा था। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Previous Articleबहू की करतूत ने उड़ाये पति और ससुरालियों के होश
Next Article हनुमान जन्मोत्सव: विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
