रायपुर। अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा के दो दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन का आज जोरदार आगाज हुआ। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में आयोजित इस महाधिवेशन में देशभर से कुर्मियों की भारी संख्या में उपस्थित है। ऐसा लग रहा है कि यहां कुर्मियों का महाकुंभ लगा हो, आयोजन में देश भर के विभिन्न फिरकों के स्वजातिगणों ने इस महाधिवेशन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। आपकों बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के इतिहास में 43 वर्ष बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महासभा का 43वां महाधिवेशन का आयोजन 8 एवं 9 तारीख को किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1979 में महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रायपुर में किया गया था। अब 43 वर्ष बाद फिर रायपुर को महासभा के राष्ट्रीय महाधिवेशन करने का अवसर प्राप्त हुआ। महासभा के प्रदेश महासचिव चंदु वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का 43वां राष्ट्रीय महाधिवेशन 8 एवं 9 अप्रैल को शनिवार एवं रविवार को निरंजन धर्मशाला, बेबीलॉन इंटरनेशनल के बाजू वीआईपी रोड रायपुर में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिवस 8 अप्रैल दिन शनिवार के मुख्य अतिथि सर्वेश कटियार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, अध्यक्षता डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. ओमप्रकाश वर्मा संचालक विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर, पूनम चंद्राकर पूर्व मंत्री, टोपेश्वर वर्मा आईएएस छत्तीसगढ़ सचिव खाद्य, अतुल कटियार आईपीएस दिल्ली, डॉ. रश्मि सिंह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, सचिन पटेल राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय महासभा के साथ ही छत्तीसगढ़ के कुर्मी उपजाति संगठनों सम्मानीय अध्यक्षगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की कड़ी में आज 8 अप्रैल को प्रथम दिवस के प्रथम सत्र प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, प्रात: 10 समाज का ध्वजारोहण एवं समाज गीत, प्रात: 10.15 बजे दीप प्रज्जवलन एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रात: 10.30 बजे अतिथियों का मंचासीन परिचय एवं सत्कार, प्रात: 10.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक एजेंडा 1 से 7 तक चर्चा, दोपहर 1 से 2 बजे तक भोजनावकाश, द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से सांय 7 बजे तक, दोपहर 2 से 5 बजे तक ऐजेंडा के बिंदू 8 से 12 तक चर्चा, सांय 5 से 7 बजे तक एजेंडा 12 पर विशेष चर्चा एवं पदाधिकारियों का चयन, इस बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक, सम्मानित सदस्य, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी (पदेन सदस्य) शामिल हुए। महासभा के प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा ने बताया कि महाधिवेशन के पहले दिन आज जिन एंजेडों पर चर्चा की गई उनमेें राष्ट्रीय महासचिव द्वारा विगत कार्यवाही का वाचन एवं संपुष्टिकरण, महासभा सशक्तिकरण, विस्तार एवं पुनर्गठन, प्रचार-प्रसार एवं सक्रिय कार्यबल का गठन, प्रभाकर मासिक पत्रिका की आर्थिक स्थिति पुन: प्रकाशन पर चर्चा, संपादक मंडल एवं साहित्यकार परिषद के गठन पर चर्चा, महासभा की सदस्यता का अभियान, प्रदेशों एवं जिलों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट एवं समीक्षा, महासभा की राजनैतिक भूमिका एवं भागीदारी पर चर्चा, महासभा का राष्ट्रीय आपात कोष, शिक्षा कोष, आदि विषयों पर चर्चा, संविधान संशोधन पर चर्चा एवं निर्णय, महासभा एवं संगठन के प्रचार प्रसार एवं विस्तार हेतु संसाधनों पर सहयोग एवं सुझाव, राष्ट्र्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा वार्षिक आय-व्यय का लेखा जोखा का प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन जैसे एजेंडों पर गहन चर्चा की गई। महासभा के प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की स्थापना 1984 में लखनउ में हुई थी, अर्थात कूर्मि इतिहास में यह 128 वर्ष पुरानी संस्था है। छत्तीसगढ़ में उक्त संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष 1948 एवं 1966 को स्व.डॉ. खूबचंद बघेल एवं वर्ष 1979 से 1983 तक स्व.धनीराम वर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष को नेतृत्व प्रदान किये थे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 1979 को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का सम्मेलन का आयोजन हुआ था। यह कूर्मि इतिहास में प्रथम अवसर है जब राष्ट्रीय महाधिवेशन का आयोजन आप सबके सहयोग एवं आशीर्वाद से कराने का गौरव प्राप्त हो रहा है। अखिल भारतीय के समस्त कूर्मि जिसमें पटेल, कटियार, कन्नौजिया, घोरचढ़, घोरपड़े, सचान, राठौर, जाधव, मराठा, गंगवार, गहरवाल, सुर्यवंशी, पटनवार, भोसले आदि शिरकत करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के 27 फिरको के कूर्मि जिसमें मनवा, चंद्रनाहू, दिल्लीवार, चंद्रा, गभेल, सनाड्ये, अघरिया, पाटनवार, चंदनिया, गहवई, कन्नौजिया, तिरेला, सुरेठी, बैसवारे, देशहा, परगिया, सिंघरौल, राजवाड़े, सिंघरौर, बंधइया, बैस, चन्द्रौल आदि सम्मलित हुए है। महासभा के प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा ने बताया कि कल द्वितीय दिवस 9 अप्रैल को युवक-युवती परिचय सम्मेलन, समस्त फिरका एवं महासभा की आमसभा होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version