ब्राजील की मॉडल वैनेसा मौरा (Wanessa Moura) के सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे हैं। मॉडल की चर्चा की वजह उनका परफ्यूम ब्रांड ‘फ्रेश गॉडेस’ है। वैनेसा के ब्रांड के परफ्यूम की खास बात यह है कि इसमें उनका पसीना मिला हुआ है। जी हाँ, सही सुना आपने, ब्राजील की ये मॉडल अपने पसीने से बने परफ्यूम को ऑनलाइन बेच रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले दो सालों में वैनेसा ने अपने इस बिजनेस से करोड़ों रुपये की कमाई भी कर ली है।
एक मीडिया आउटलेट से बात करते हुए 29 साल की वैनेसा मौरा ने कहा, ‘मैंडरिन ऑरेंज, बर्गमोट और पिंक पेपर के फ्रूटी नोट्स के अलावा, मेरे परफ्यूम में एक विशेष, सुपर अंतरंग स्पर्श है: मेरा पसीना। यह जुनून और रहस्य का मिश्रण है।’ वैनेसा ने बताया कि उनके पूर्व और वर्तमान प्रेमी ने उनके शरीर की महक की तारीफ़ की थी, जिसके बाद उन्हें परफ्यूम में पसीना मिलाकर बेचने का आईडिया आया।
वैनेसा ने अपने परफ्यूम ब्रांड के बारे में बात करते हुए बताया कि पुरुषों को शरीर की महक आकर्षित करती है। इसलिए उन्होंने शरीर की महक का इस्तेमाल कर ऐसा परफ्यूम बनाया, जिसकी महक से पुरुष पलभर में उत्तेजित हो जाए। उनके परफ्यूम की महक एक तरह से कामोत्तेजक के रूप में कार्य करती है। मॉडल ने कहा, ‘मेरी प्राकृतिक गंध पुरुषों को लुभाती है, इसलिए मैंने अपने पसीने की बूंदों को इत्र की सुगंध के लिए आधार के रूप में इस्तेमाल किया। इस प्यार और सेक्स पोशन के फार्मूले में मेरा पसीना सबसे महत्वपूर्ण घटक था जो मेरा इत्र बन गया।’

