अमलेश्वर (पाटन)। आज पूरा देश एवं प्रदेश कोरोना के महासंकट से जूझ रहा है। ऐसे में प्रदेश के सभी स्कूल बंद है, बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहे तथा बच्चे घर बैठे पढ़ाई कर सके। इसके लिए राज्य शासन द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। इसमें शिक्षकों के माध्यम से बच्चे घर बैठे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन बहुत से बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं हो पाने तथा नेटवर्क की समस्या के कारण समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में राज्य शासन द्वारा ऑफलाइन पढ़ाई की भी व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत पढ़ई तुंहर मोहल्ला, लाउडस्पीकर स्कूल जैसे नवाचारी वैकल्पिक व्यवस्था बच्चों के सीखने सीखाने की प्रक्रिया को आगे जारी रखने की गई है। जिसके अंतर्गत अब बच्चों की स्कूली शिक्षा प्रभावित न हो एवम बच्चे पढ़ाई से जड़े रहे इसलिए संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा(अ) के अधीनस्थ स्कूलों में पढ़ई तुंहर मोहल्ला एवम लाउडस्पीकर स्कूल मॉडल से पढ़ाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी पीके एस बघेल ने मोहल्ला में संचालित स्कूलों का निरीक्षण करने पाटन ब्लॉक के पाहन्दा (अ) संकुल के अमलेश्वर डीह पहुंचे। उन्होंने अमलेश्वर डीह में संचालित मोहल्ला क्लास में सक्रिय सहयोग दे रहे संकुल समन्वयक, शिक्षिका, शिक्षा सारथी का प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया, साथ ही बच्चों से बातचीत किये एवम प्रश्न भी पूछे, मोहल्ला पढ़ई के संचालन पर सन्तोष जाहिर किया। ज्ञात हो कि संकुल केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ अलग अलग 30 मोहल्ला स्कूल संचालित किया जा रहा है। बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर बैठाकर जिसके अंतर्गत सामुदायिक भवन, कलामंच, सामाजिक भवन, घरों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए, मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए पढ़ाया जा रहा है, गांव के पारा मोहल्ला की पढ़ी लिखी महिलाएं, कॉलेज छात्र-छात्राएं, युवा इस पुनीत कार्य में शिक्षा दान कर बच्चों के सीखाने में मदद कर रहे हैं। मोहल्ला पढ़ई में बहु कक्षा बहुस्तरीय शिक्षण पद्धति से पढ़ाई की जा रही है। मोहल्ला पढ़ई के निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के साथ प्रमुख रूप से संकुल केंद्र पाहन्दा (अ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा, शिक्षिका श्रीमती लालिमा चन्द्राकर, श्रीमती आशा वर्मा, श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर, श्रीमती उषा वर्मा, शिक्षा सारथी श्रीमती जानकी साहू, नेहा यादव, वंदना साहू, ग्रेसी साहू उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version