नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव की एक सोसाइटी में रहने वाला एक 22 वर्षीय मॉडल बुधवार को अपने फ्लैट के अंदर मृत मिला। पुलिस के अनुसार, युवक पंखे से फंदा लगाकर उससे लटका हुआ था। मृतक मॉडल की पहचान राहुल के रूप में हुई है। अपर उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में एक बहुमंजिला सोसाइटी है। इसी सोसाइटी में रहने वाले 22 वर्षीय राहुल ने बुधवार सुबह पंखे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के दौरान मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि वह फिल्म व ऐड एजेंसी के लिए मॉडलिंग का काम करता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि उसके एक लड़की से संबंध थे। प्रथमदृष्टया पुलिस का मानना है कि लड़की से झगड़ा होने की वजह से मॉडल ने आत्महत्या कर ली है। (एजेंसी)
फ्लैट के अंदर मृत मिला 22 वर्षीय मॉडल, लड़की से संबंध हो सकता है मौत का कारण…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
