भाद्रपद में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 11-12 अगस्त दोनों दिन ही जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 12 अगस्त को कृतिका नक्षत्र लगेगा। जबकि चंद्रमा मेष और सूर्य राशि में संचार करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने पृथ्वी को पापियों से मुक्त करने के लिए श्रीकृष्ण के रूप में भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को रोहिणी नक्षत्र में अवतार लिया था। हर साल भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार किस मंत्र का जाप करना चाहिए।
राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप-
मेष : ओम कमलनाथाय नम:
वृष : श्रीकृष्णाष्टक का पाठ, सफेद फूल चढ़ाएं
मिथुन : ओम गोविंदाय नम:
कर्क : राधाष्टक का पाठ, सफेद फूल चढ़ाएं
सिंह : ओम कोटि सूर्य संप्रयाय नम:
कन्या : ओम देवकीनंदनाय नम:
तुला: ओम लीलाधराय नम:
वृश्चिक : ओम बराहाय नम:
धनु, मीन : ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:
मकर, कुंभ : ओम नमो कृष्ण वल्लभाय नम:
भगवान श्रीकृष्ण को ये चीजें अर्पण करने से बरसेगी कृपा
0 गुलाब जल में इत्र डालकर, गुड़ सहित माखन का भोग लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
0 हल्दी, केसर चढ़ाने से वैवाहिक और न्यायिक कार्य में सफलता मिलेगी।
0 गुड़ से बनी खीर, हलवा आदि चढ़ाने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। (एजेंसी)
जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें श्रीकृष्ण के इन मंत्रों का जाप, बरसेगी कृपा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
