दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला होने की खबर मिली है, अरनपुर में हुए एक बड़े ब्लास्ट में 11 जवानों के शहीद होने की खबर है, एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी का उड़ा दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 10 जवान गाड़ी पर सवार थे, ये सभी डीआरजी के जवान थे, इनके अलावा एक गाड़ी का ड्राइवर भी थी, सभी को एक ब्लास्ट में उड़ाया गया है।

इस घटना में अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा, नक्सलियों के खिलाफ जंग अंतिम दौर में है, उनकी किसी भी करतूत को बख्शा नहीं जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version