एक महिला को काफी खोजबीन के बाद भी परफेक्ट लाइफ पार्टनर नहीं मिल रहा था. वो 8 साल तक सिंगल रहीं. ऐसे में उन्होंने अकेले ही लाइफ में बढऩे का निर्णय लिया और फेसबुक पर मिले एक अजनबी स्पर्म डोनर की मदद से अपनी प्रेग्नेंसी कंसीव कर ली. अब वो जुड़वा बच्चों की मां हैं और सिंगल मदर के तौर पर उनकी देखभाल कर रही. 34 साल की इन महिला का नाम साराह मैंगट. वो कनाडा के टोरंटो की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि कैसे जुलाई 2020 में सिंगल मदर के रूप में लाइफ में आगे बढऩे का फैसला किया था. इस दौरान उन्होंने ‘स्पर्म बैंक’ का रुख किया लेकिन लंबी कानूनी प्रक्रिया की वजह से खुद से ही डोनर की तलाश में जुट गईं. इस बीच फेसबुक पर साराह की मुलाकात एक अजनबी से हुई. ये शख्स उन्हें Canadian Sperm Donors नाम की एक फेसबुक कम्युनिटी से मिला था. बातचीत के बाद शख्स स्पर्म डोनेट करने के लिया तैयार हो गया. उसकी मदद से साराह ने प्रेग्नेंसी कंसीव कर ली. इसके लिए उन्हें तमाम तरह के मेडिकल चेकअप्स से गुजरना पड़ा. डेली मेल के मुताबिक, फर्टिलिटी टेस्ट, मेडिकल मॉनिटरिंग और करीब 5 लाख रुपये खर्च करने बाद साराह प्रेग्नेंट हुईं. फिर अप्रैल 2022 में 7 महीने की प्रेग्नेंट साराह ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. हालांकि, उनकी डिलीवरी प्रीमेच्योर हुई थी. इसलिए मां और बच्चों को अगले कुछ हफ्ते अस्पताल में ही गुजारना पड़ा. फिलहाल, साराह की दोनों बेटियां सालभर की हो चुकी हैं और एकदम फिट हैं. उनके नाम एलोरा और एडिसन हैं. साराह सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें शेयर करती फिलहाल, साराह की दोनों बेटियां सालभर की हो चुकी हैं और एकदम फिट हैं. उनके नाम एलोरा और एडिसन हैं. साराह सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती. उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर मां बनने तक के सफर को भी तस्वीरों के जरिए दिखाया गया. अपनी लाइफ जर्नी के बारे में साराह कहती हैं- मैंने हर डेटिंग ऐप पर पार्टनर खोजने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. आठ साल बीत गए. ऐसे में लगा कि जीवन में सही व्यक्ति के आने का और इंतजार नहीं किया जा सकता इसी के बाद सिंगल मदर बनने का फैसला किया. लेकिन शुरू से ऐसा कोई इरादा नहीं था. ये बस हो गया.
नहीं मिला परफेक्ट पार्टनर तो अकेले ही मां बनने का लिया फैसला, ऐसे प्रेग्नेंट हुई महिला !
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
