सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिपुरपाल के आश्रित ग्राम चिकारास में हर घर जल प्रमाणीकरण जल सभा दौरान ग्राम पंचायत चिपुरपाल सरपंच को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्राम चिकारास में हर घर जल उत्सव जल सभा, कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे सरपंच श्री सोमा राम बघेल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उप अभियंता सुकमा श्री आर.एल मंडावी द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल हर घर जल के संचालन, संधारण, प्रबंधन एवं सतत क्रियाशील बनाए रखने की जिम्मेदारियों से अवगत कराते आगे भी योजना को सुचारू रूप से चलाने को कहा। ग्राम सभा में सरपंच एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को जल जीवन मिशन के तहत प्रदत्त पाईप लाईन, टंकी, घरेलू नल कनेक्शन का सदुपयोग करने के लिए कहा साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, जल बाहिनी, पंप आपरेटर, प्लंबर, हेल्पर एवं समस्त ग्राम वासियों को अपने दायित्वों का निर्वाहन के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिला क्षमता विकास एवं ट्रेनिंग समन्वयक अरुण सरकार द्वारा जल जीवन मिशन में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका, जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को विस्तार से समझाया साथ ही गांव के सभी लोगो को संचालन एवम् जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई । जिला समन्वयक सतीश साहू द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण की संपूर्ण जानकारी देते जल बहिनियों को जल गुणवत्ता की जानकारी देते ग्राम के जल स्रोत का जल नमूना लेकर जल गुणवत्ता परीक्षण के विभिन्न पैरामीटर पर परीक्षण करना सिखाया व अशुद्ध जल से होने हानिकारक प्रभाव एवं बीमारियों के बारे में बताया। इस मौके पर गांव के प्रमुख पटेल श्री महादेव नाग ,वार्ड पंच श्रीमती सोनमती यादव, जिला समन्वयक अजीत पोटाई, सामदेव उसेंडी, यूनिसेफ जिला समन्वयक केशरी नंदन साहू, जल बहिनी, गणमान्य नागरिक, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version