स्टार प्लस के बेहद पॉपलुर शो में आपको शनिवार और रविवार को भरपूर एक्शन दिखने को मिलने वाला है। शनिवार के एपिसोड में दर्शकों को वनराज शाह और काव्या की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां वनराज शाह घटियापन की सारी हदें पार कर जाएगा, वहीं दूसरी तरफ माया भी नीचता पर उतर आएगी। इस बीच सारी चीजों से बेखबर अनुपमा अपने प्रियतम से मिलने की तैयारियां कर रही है। लेकिन क्या अनुज-अनुपमा फाइनली मिल पाएंगे या माया की चाल कामयाब हो जाएगी?
इधर, पाखी और अंकुश बार-बार बरखा और अधिक को चिढ़ा रहे हैं कि अनुज-अनुपमा वापस आने वाले हैं और अब इस घर से उनकी छुट्टी हो जाएगी। शाह निवास में वनराज शाह इस बात को लेकर लगातार परेशान होता नजर आएगा कि अब अनुपमा और अनुज फिर से एक होने वाले हैं। उसके जख्मों पर नमक डालने का काम काव्या कर देगी। लेकिन काव्या अनुपमा नहीं है, वो करारा जवाब देगी और कहेगी कि इस घर में रहना उसका कानूनी हक है। वो ना तो वनराज शाह से डरेगी और ना ही पीछे हटेगी। शो के अपकमिंग एपिसोड के स्पॉयलर में दिखाया गया है कि माया अनुज कपाडिय़ा को घर से जाने नहीं देगी।लेकिन क्या माया की ये चाल कामयाब होगी? यह तो रविवार के महाएपिसोड में ही पता चलेगा।
शो में जल्द ही नए किरदार की एंट्री
अब सीरियल में एक और खास किरदार की एंट्री होने वाली है, जिसके बाद यह सीरियल और भी मजेदार हो जाएगा. ऐसा कहा जा रहा है कि इस शख्स की एंट्री होने के बाद अनुपमा का जीवन बदल जाएगा। एंट्री करने वाली ये शख्स और कोई नहीं बल्कि एक तेज तर्रार क्योंकि सास भी कभी बहू थी की सास… अपरा मेहता हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version