
रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोज वर्मा की पुन:नियुक्ति की गई है। श्री वर्मा की नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश ईकाई के भोपाल में आयोजित सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार की अनुशंसा से की गई है। मनोज वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर मनोज वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिनमें अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, गोपाल वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, चंद्रिका चंद्राकर, सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।