बलरामपुर जिले में खाकी की दबंगई का मामला सामने आया है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी विनोद पासवान ने श्याम चौक पर दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों युवकों की गलती महज यह थी कि वह सड़क में दवाई लेने के दौरान कुछ देर बाइक लेकर सड़क पर खड़े थे। इसी बीच विनोद पासवान ने दोनों युवकों को सड़क से हटने के लिए कहा लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने के कारण युवकों को कुछ देरी हो गई। इस बात से नाराज चौकी प्रभारी ने सरे राह दोनों युवकों को जमकर पीट दिया। इस दौरान वहां काफी भीड़ लग गई। पूरे घटनाक्रम में एक युवक को काफी चोटें भी लगी है।
वही एसपी मोहित गर्ग ने इस घटना पर बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे। टीआई ने जब दोनों युवको को समझाईश देने की कोशिश की, तो उल्टे दोनों युवक उलझने लगे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति भंग का मामला दर्ज किया है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

