हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं! एक बच्ची 30 फीट ऊंची बालकनी से गिर जाती है। उसके बाद जो हुआ, उस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। जाहिर है 30 फिट की ऊंचाई से गिरने के बाद किसी भी बच्चे का क्या हश्र होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मगर जो हुआ उसे देखने के बाद लोग अपने दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि 30 फिट ऊंचाई से बच्ची गिरती और फिर उठ खड़ी होती है। दूसरे ही पल वह चलने भी लगती है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया।
मीडियो रिपोट्र्स के मुताबिक, यह घटना महाराष्ट्र में वसीम की बताई जा रही है। रिपोट्र्स के मुताबिक, यह बच्ची चार साल की है। बच्ची वसीम जिले के रिसोद कस्बे की महानंदा कॉलोनी में रहती है। वह बालकनी में खेल रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ गया। घर के सामने एक बाइक रखी थी। बच्ची बाइक की सीट पर पहले 30 फीट से गिरी। इसके बाद वह नीचे फिसल गई। गिरने के बाद बच्ची अपने आप उठ जाती है इसके बाद वह अंदर चली जाती है।

