जम्मू के राजौरी में सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया. राजौरी के कंडी जंगल में छिपे आतंकियों ने शुक्रवार को सेना की सर्च पार्टी पर बम से हमला कर दिया था. इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे और एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था. शोक संतृप्त शहीदों के परिवारों के लिए भी ऐसे दारुण दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु भी प्रार्थना की गई. शोक सभा में एस डी बिंद संरक्षक, चंद्रशेखर राव, डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, विमल नागर उपाध्यक्ष, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर चतुर्वेदी, द्रौपदी सूर्यवंशी, श्यामसुंदर राय, छगनलाल साहू, ओमप्रकाश चंद्राकर, उपाध्याय एवं डी सुरेश राव आदि शामिल रहे.
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

