रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईडी झूठे केस बनाकर, डरा-धमकाकर कथित शराब घोटाले में मेरा नाम भी जोडऩे का प्रयास कर रही है। इनका मुख्य उद्देश्य सरकार को बदनाम करने का है। भाजपा यहां टिक नहीं पा रही है, तो ईडी का अपने अधीनस्थ संगठन की तरह दुरुपयोग कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि हमें विधि विशेषज्ञों से जानकारी मिली है, एक्सट्रार्शन और भ्रष्टाचार जैसे शेड्यूल अपराध की जांच ईडी के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है। ईडी का काम पीएमएलए अंतर्गत किसी अपराध के कमाई जब्त संपत्ति की जांच करना और राजसात करना और दोषियों को सजा दिलाना है। लेकिन ईडी के अधिकारी छत्तीसगढ़ में पुलिस की तरह मूल अपराध में विवेचना कर रहे हैं. ईडी का यह कार्य संघीय ढांचे के मूल भावना के विपरित है. ईडी के अधिकारियों द्वारा की जा रही समस्त अवैधानिक कार्रवाई के विरुद्ध विधिवेत्ताओं से सलाह मशविरा कर रहे हैं, इस संबंध में शीघ्र ही समुचित कार्रवाई करेंगे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version