छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी प्री एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक छात्रों में 3095 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. प्री एग्जाम के रिजल्ट के साथ पीएससी ने मुख्य परीक्षा के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. अगले महीने 15 जून से पीएससी की मुख्य परीक्षा होगी.
स्टेट सर्विस की मेंस परीक्षा 15 जून से
डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे 19 विभागों के कुल 210 पदों के लिए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हुई। 12 फरवरी को यह परीक्षा ली गई थी। अब इसके आगे की चरण के लिए 3095 अभ्यर्थियों को चुना गया है । मेंस की परीक्षा 15, 16, 17, 18 जून को आयोजित होगी। इसके लिए 18 से 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
कैसे देख सकते हैं रिजल्ट
स्टेट सर्विस एग्जाम प्री, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, साइंटिफिक ऑफिसर, फिजियोथैरेपिस्ट, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, सिविल जज एंट्री लेवल परीक्षाओं के नतीजे छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। रिजल्ट में कैंडिडेट के रोल नंबर का जिक्र किया गया है । यह रिजल्ट सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देखा जा सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version