सीजीपीएससी के जारी हुए रिजल्ट में कई ऐसे प्रतिभागी सामने आए हैं जिन्होंने इसकी तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की। इसी कड़ी में पति-पत्नी की जोड़ी ने भी कमाल किया है। इतना ही नहीं इनका रैंक भी तीसरा और चौथा रहा है। ये जोड़ी है भूमिका कटियार और शशांक गोयल की। बिलासपुर में उप पंजीयक के पद पर तैनात रायपुर निवासी शशांक गोयल ने तीसरा और उनकी पत्नी भूमिका ने चौथा स्थान प्राप्त किया है. इस जोड़ी का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है.

आपको बता दें कि भूमिका कटियार स्कूली शिक्षा के समय से ही टॉपर रही हैं. यही जज़्बा ले के उन्होंने आईआईटी जेईई से ले कर जेएनयू तक की परीक्षा दी और सभी को अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण कर पहले एनआईटी रायपुर में सिविल इंजीनियर के तौर पे ग्रैजुएशन किया. फिर पोलिटिकल साइंस जो की उनका यूपीएससी का ऑप्शनल भी था उसमे जेएनयू की एंट्रेंस परीक्षा पास कर जेएनयू से पोलिटिकल साइंस में एमए किया. पढ़ाई का जज़्बा निरंतर बना होने का ही परिणाम है कि आज भूमिका कटियार सीजीपीएससी रैंक 4 के साथ क्लियर कर डिप्टी कलेक्टर का स्थान प्राप्त किया. शादी के बाद भी निरंतर पढ़ाई चलती रही, सासु मां-ससुर जी से लेकर पूरा परिवार का उन्हें पढ़ाई के प्रति वैसा ही सपोर्ट मिला जैसे उन्हें शादी के पहले अपने मायके में मिला करता था। पति और पत्नी के साथ की मिसाल है कि शशांक गोयल जो कि फिलहाल में सब रजिस्ट्रार की पोस्ट पर पदस्थ हैं, अब सीजीपीएससी रैंक 3 के साथ क्लियर कर डिप्टी कलेक्टर का पद पा चुके हैं. पति पत्नी की जोड़ी ने इस साल रैंक 3 और रैंक 4 में सिलेक्शन हासिल किया और दोनों डिप्टी कलेक्टर बन गए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version