नई दिल्ली। दिग्गज सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की तबीयत नाजुक बनी हुई है और वे कोरोना वायरस से भी जंग लड़ रहे हैं. 5 अगस्त से अस्पताल में एडमित एसपी की स्थिति में सुधार देखा जा रहा था. लेकिन अचानक फिर उनकी स्थिति बिगड़ी है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. अस्पताल के मुताबिक एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है.

मालूम हो कि एसपी बालासुब्रमण्यम को कोरोना के हल्के लक्षण थे. उनका जब कोरोना टेस्ट करवाया गया, तब रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. सिंगर का इलाज अस्पताल में बढिय़ा चल रहा था. एसपी ने भी एक वीडियो बना फैन्स को चिंता ना करने के लिए कहा था. वीडियो में एसपी ने कहा था- दो-तीन दिनों से मुझे सीने में दर्द था. मुझे थोड़ा कफ भी था. लेकिन बतौर सिंगर ये आम बात होती है. मुझे थोड़ा बुखार भी था. मैंने सोचा अस्पताल में जाकर चेक करवा लूं. वहां मुझे पता चला कि मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं. अस्पताल ने मुझे होम आइसोलेशन में रहने को कहा, लेकिन मैंने अस्पताल में एडमिट होने का फैसला लिया. मेरा परिवार मेरी काफी चिंता कर रहा था.
कोरोना पर बनाया था गाना
लेकिन अब अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि उनकी स्थिति फिर नाजुक बन गई है. वे इस समय लाइफ सपोर्ट पर हैं. हर कोई इस महान सिंगर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. हर कोई फिर इस सिंगर को जल्द स्वस्थ देखना चाहता है. मालूम हो कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने हाल ही में कोरोना वायरस पर भी एक गाना बनाया था. उन्होंने अपने गाने के जरिए सभी के बीच एक जागरूकता अभियान चलाया था. उनका वो गाना खूब पसंद किया गया था. लेकिन अभी इस समय वो सिंगर खुद कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं. (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version