शादी के बाद हर लड़के और लड़की के जीवन में तमाम बदलाव आते है। शादी के बाद लड़कियां अपना घर व परिवार छोड़ पति के घर में रहती हैं। तो वहीं पति के परिवार को भी उन्हें अपनाना होता है। ऐसे में लड़कियों को सबसे ज्यादा मुश्किल पति के परिवार से तालमेल बिठाने में होती है। क्योंकि अपने परिवार को छोड़कर नए परिवार में एडजस्ट करना, लोगों की पसंद-नापसंद और रहन-सहन के तरीके से पूरी तरह अंजान होती है। कई बार लड़की आसानी से ससुरालीजनों के बीच अपनी जगह बना लेती है, तो वहीं कई बार नई दुल्हन को नए परिवार के साथ घुलने-मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर लड़की अपने पति के सहारे अपने ससुराल में नया जीवन शुरू करती है। ऐसे में यह पति का भी फर्ज बनता है कि नए परिवार में दुल्हन को आसानी से शामिल किया जाए। इसके लिए पुरुष कुछ आसान टिप्स भी अपना सकते हैं। जिसके चलते उनकी पत्नी उनकी फैमिली में अच्छे से एडजस्ट कर सके।
पत्नी को परिवार के बारे में बताएं
हर पति को अपने परिवार वालों के बारे में पत्नी को बताया चाहिए। ताकि वह आसानी से ससुरालीजनों से घुल-मिल सके। इसके अलावा पुरुष अपने पैरेंट्स के स्वभाव, उनकी पसंद-नापसंद के बारे में पत्नी को जानकारी दें। जिससे वह आसानी से परिवार को समझ पाएं।
घर का रूटीन
जब नई दुल्हन शादी के बाद अपने पति के घर आती है, तो यहां पर उसके लिए सब नया होता है। दुल्हन को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि उसके ससुरालवालों का रहन-सहन, खानपान या डेली रूटीन कैसा है। ऐसे में पति का यह फर्ज बनता है कि वह पत्नी को इन सारी बातों के बारे में भी बताए। जैसे उदाहरण के तौर पर सुबह सब कितने बजे सोकर उठते है, नाश्ते व लंच का क्या टाइम है। इससे लड़की खुद को परिवार के मुताबिक ढाल सकती है।
पत्नी की पसंद जानना है जरूरी
पत्नी को अपने परिवार के बारे में जानकारी देते के अलावा पति को लड़की की पसंद-नापसंद व रहन-सहन के बारे में जानना चाहिए। पत्नी के स्वभाव व रहन-सहन को जानने के बाद वह पत्नी और परिवार के बीच अच्छे से तालमेल बिठा सकते हैं।
अपनापन जताना न भूलें
पत्नी और ससुराल के बीच की एकमात्र कड़ी पति होता है। पत्नी शादी के बाद अपने ससुराल में अच्छे से एडजस्ट कर सके। इसके लिए न सिर्फ पत्नी बल्कि पति को भी प्रयास करना चाहिए। इसलिए प्रयास करें कि आपकी पत्नी परिवार के बीच अकेलापन न महसूस करें। इसलिए पत्नी व परिजनों को साथ लेकर घूमने जाएं, भाई-बहनों के साथ पत्नी की दोस्ती करवाएं। इससे पत्नी का मन भी लगने लगता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version