घर में शादी का माहौल था, सभी परिजन बहुत उत्साहित थे, सभी रस्में अपने तय समय के अनुसार हो रहे थे। अब तो वो दिन भी जिसका हर लड़की को इंतजार रहता है, याने कि उसके घर बारात आने वाली थी। बारात आने से पहले दुल्हन को सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर ले जाया गया, लेकिन यहां जो कांड हुआ उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। हुआ यूं कि यहां पार्लर में घुसकर दुल्हन का एक्स ब्वायफ्रेंड भी पहुंच गया और उसके उपर फायरिंग कर दी। इस हमले में दुल्हन घायल हो गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बिहार के मुंगेर का है जहां एक सिरफिरे एक्स बॉयफ्रेंड ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर उसे गोली मार दी। हमलावर ने खुद को भी शूट करने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल हाथ से छिटककर नीचे गिर गई, जिससे वो बच गया। दुल्हन को गंभीर हालत में इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शादी कुछ दिनों के लिए टालनी पड़ी है। पुलिस के अनुसार, रविवार को 26 वर्षीय लड़की की शादी होनी थी। बारात आने से पहले वो देर शाम जावेद हबीब सैलून ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी। तभी वहां पहुंचे एक्स बॉयफ्रेंड ने उसे सैलून में घुसकर गोली मार दी। गोली लड़की के बाएं साइड कंधे के पीछे से लगते हुए दाहिने साइड सीने से निकल गई। इस दौरान हमलावर ने भी खुद को जान मारने की नियत से कनपटी में सटा कर पिस्तौल से फायर किया, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर अमन कुमार को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा निवासी जितेंद्र सिंह की बेटी की रविवार की रात शादी होने वाली थी। हमला देर रात लगभग 8:.30 बजे हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

