अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा : समानांतर संगठन चलाने वालों के खिलाफ पोल खोल अभियान-1

पिछले कुछ सालों से अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी महासभा के नाम से प्रदेश में फर्जी तरीके से संस्था चलाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। इसमें समाज के ही एक राजनेता दुर्ग सांसद विजय बघेल और रिटायर्ड आईएएस वी.एस. निरंजन सुर्खियों में बने रहे। वहीं दूसरी ओर कुर्मी महासभा के तत्कालीन अध्यक्ष और महासचिव के पास उनके पंजीयन के पूरे सबूत मौजूद हैं। मामले की खबरें कई अखबारों में भी प्रकाशित हो चुकी है। इसके बाद भी फर्जी संस्थान चलाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी महासभा के नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा ने ऐसे फर्जी संस्थान चलाने वालों से समाज को सावधान रहने की अपील की है। और अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी महासभा के नाम से होने वाले किसी भी आयोजन में पंजीयन संस्था और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सहित संस्थान की पूरी तफ्तीश कर ही शामिल होने सामाजिक बंधुओं से विशेष अनुरोध किया है। ताकि समाज के नाम से हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा हो सके। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इसमें सांसद विजय बघेल और रिटायर्ड आईएएस वी.एस. निरंजन अपने लैटरपेड और पदनाम का दुरुपयोग कर पूरे देश में कई आयोजन कर रहे हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी महासभा को अपने किसी भी स्वजातीय बंधुओं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं है, पर एक प्रतिष्ठित संस्थान के पंजीयन क्रमांक का दुरूपयोग कर सामाजिक बंधुओं को भ्रम में डालना, क्या यह उचित है?
चन्द्रभूषण वर्मा ने कहा कि समाज के ऐसे प्रतिष्ठित लोगों को समाज को एक नई और अच्छी दिशा देनी चाहिए, न कि दूसरे पंजीयन के सहारे अपनी दुकानदारी चलाना चाहिए। समाज के नाम पर हो रहे आयोजन लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं। इससे हमारे सामाजिक बंधुओं के बीच सही संदेश भी नहीं जा रहा है। अत: सामाजिक बंधु समाज के किसी भी कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं, तो अच्छी तरह जांच-परख कर ही अपनी भागीदारी निभाएं। नहीं तो फर्जी संस्थान के जरिए या दूसरे के पंजीयन के जरिए सिर्फ दुकानदारी करने वाले ऐसे लोग उन्हें गुमराह ही करेंगे, ना कि सही मार्गदर्शन दे पाएंगे। इसलिए मैं अपने सामाजिक बंधुओं से भी विनम्रता पूर्वक अपील कर रहा हूं कि वे अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के किसी भी कार्यक्रम का निमंत्रण मिले तो वर्तमान अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा से संपर्क कर, उक्त आयोजन संबंधी जानकारी जरूर ले लें। नहीं तो आप गुमराह ही होते रहेंगे।
इस संबंध में चन्द्रभूषण वर्मा ने अपने पास मौजूद अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पंजीयन की कापी और कोर्ट में उनकी महासभा को सही ठहराए जाने के पुख्ता सबूत भी दिखाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं दुर्ग भाजपा सांसद विजय बघेल को महासभा के द्वारा वकील वेदप्रकाश आर्या के माध्यम से नोटिस भेजा गया था। जिस पर विजय बघेल पर छत्तीसगढ़ के कूर्मियों को गुमराह करने का आरोप लगा है। महासभा की ओर से भेजे गये नोटिस में विजय बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाये गये है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार के निर्देश पर यह चेतावनी पत्र भेजा गया था।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version