टीवी इंडस्ट्री के एक और दिग्गज एक्टर नितेश पांडे अब हमारे बीच नहीं रहे. 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई. मुंबई के पास इगतपुरी में उन्होंने अंतिम सांस ली.
नितेश पांडे की मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स नम आंखों से एक्टर को अंतिम विदाई दे रहे हैं. उनके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि एक हंसता मुस्कुराता चेहरा आज उनके बीच नहीं है. पिछले 25 सालों से वो इंडियन टेलीविजन का पॉपुलर फेस थे.
अनुपमा शो के लीड एक्टर सुधांशु पांडे ने नितेश की मौत पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड था. उन्हें अभी तक एक्टर की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा है. अनुपमा शो के दौरान उनकी बॉन्डिंग हो गई थी. दोनों वेब शोज, फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर खूब बातें किया करते थे. कुछ समय पहले ही सेट पर दोनों की आखिरी मुलाकात हुई थी.
1990 में थियेटर से नितेश ने अपना करियर शुरू किया था. वे कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में दिखे थे. फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल निभाया था. वे फिल्म बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में दिखे थे. टीवी शोज की बात करें तो उन्होंने साया, अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, हम लड़कियां, इंडियावाली मां, हीरो- गायब मोड ऑन में अपने उम्दा काम से सभी का दिल जीता था.
आखिरी बार अनुपमा शो में दिखे थे नितेश
पॉपुलर शो अनुपमा में उन्होंने धीरज कपूर का रोल प्ले किया था. शो में उन्होंने अनुज का दोस्त बनकर एंट्री ली थी. सीरियल में अभी भी उनका ट्रैक चल रहा था. लेकिन देखिए, किसे पता था ये उनका आखिरी शो कहलाएगा. अनुपमा शो की टीम नितेश पांडे के निधन की न्यूज सुनने के बाद सदमे में हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version