रायपुर। लक्ष्मी वर्मा अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई है। लक्ष्मी वर्मा की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा एवं महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि सिंह की सहमति से की गई है। लक्ष्मी वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि लक्ष्मी वर्मा राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों काफी सक्रिय रही है, उनका राजनैतिक एवं संवैधानिक पद इस प्रकार है-वर्ष 1994 रायपुर नगर पालिक निगम से वार्ड नंबर 7 से पार्षद निर्वाचित, 21 फरवरी 2010 से 2015 जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष निर्वाचित। समाजिक पद-वर्ष 1998 से लेकर 2013 तक शक्ति महिला मंच रायपुर के अध्यक्ष, 1999 में नेहरू युवा केन्द्र रायपुर से जिला युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2004 में पुनर्वास समिति जिला रायपुर के सदस्य मनोनीत। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज में सामाजिक दायित्व-2000-2006 मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ महिला प्रदेश महामंत्री, 2008-2010 तक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 2011 से वर्तमान तक कुटुंब न्यायालय में परामर्शदाता सदस्य। राजनैतिक-1990 से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्य, 2000-2004 तक रमेश बैस रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि, 2001-2005 भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, 2010 से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 2010-2014 भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रही है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर लक्ष्मी वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
लक्ष्मी वर्मा अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं, महासभा ने दी बधाईयां….
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

