सांप का नाम सुनते ही हर किसी के माथे पर पसीना आना लगता है. जानवरों के अलावा लोगों की हालत भी ऐसी खराब हो जाती है कि वह रास्ता अपना रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन इन दिनों जो वीडियो सामने आया है वो थोड़ा अलग है क्योंकि इस सांप का सामना एक बिल्ली से हुआ है. यूं तो बिल्ली की चालाकी के कई किस्से आपने सुने होंगे। बिल्ली कितने ध्यान से शिकार करती है. ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिला. जहां एक बिल्ली ने सांप को ऐसा सबक सिखाया की अब वह अगली बार किसी और पर हमला करने से पहले सौ बार सोचेगी.
यहां देखिए वीडियो


वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप अचानक बिल्ली पर हमला कर देता है. लेकिन बिल्ली का दिमाग शिकारी से तेज निकलता है और सांप के हर वार का वह मुंहतोड़ जवाब देती है. दरअसल, यहां सांप हवा में उठकर जैसे ही मुंह खोलता और बिल्ली पर अटैक करता है तो वह अपने पंजे से सांप पर वार कर देती है. जिससे सांप एक ही वार में धराशाही हो जाता है औऱ मैदान छोड़ भागने लगता है.इस क्लिप को ट्विटर पर @darksidenatures शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. (tv9hindi.com)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version