छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार दिख रहा है। वहीं नौतपा के आखिरी दिन आज भी सुबह से तेज गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। वहीं कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में लू चलने की संभावना भी जताई है। वहीं बात करें गुरुवार को तो 44.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ जांजगीर-चांपा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। रायगढ़ में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मुंगेली में भी तापमान 44.3 डिग्री रहा। इसके बाद बलौदाबाजार 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्म रहा। राजनांदगांव जिले में भी गर्म हवाओं के साथ तेज गर्मी पड़ रही है। यहां का तापमान भी 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में भी मौसम का यही हाल है यहां 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों पर लू चलने की संभावना है, वहीं कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति बन सकती है। खासकर बिलासपुर संभाग में मुंगेली, जांजगीर और रायगढ़ जिले में लू चल सकती है, वहीं राजनांदगांव जिले में भी लू जैसी स्थिति बन सकती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version