एक ऑस्ट्रेलियाई मॉडल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. मॉडल द्वारा किए गए खुलासे ने उन सभी लोगों को सकते में डाल दिया है, जो उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट की रहने वाली यह महिला दो बच्चों की मां है. उसने बताया कि वो पिछले 8 सालों से अपने पति के साथ नहीं सो रही है और उससे दूरी बनाकर रखती है. यहां तक कि महिला ने अपना बेडरूम तक पूरी तरह से अलग कर लिया है. महिला ने खुद यह बात बताई कि वो अपने पति के साथ कभी बेड शेयर नहीं करती. महिला के इस खुलासे को सुनने के बाद कई यूजर्स इस सोच में पड़ गए कि आखिर उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा? इसके पीछे की वजह क्या है? मॉडल की उम्र 24 साल है और उनका नाम कोले जेपानोव्सकी है. कोले दो बेटों की मां हैं. उनके पति का नाम मिच ओरवल है. ये कपल सोशल मीडिया पर कॉफी पॉपुलर है. कोले के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. मॉडल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा यह राज खोलते हुए कहा कि अपने पति के साथ न सोने के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है.
मॉडल ने खोला राज
कोले ने बताया कि ओरवल गलत तरीके से सोता है. खर्राटे लेता है. उसका सोने का तरीका बिल्कुल जानवर जैसा है. इससे बच्चे काफी ज्यादा डिस्टर्ब होते हैं. उनकी नींद में खलल पड़ता है. यही वजह है कि कोले पिछले 8 सालों से अपने पति से अलग सो रही हैं और अपना बेडरूम भी अलग कर लिया है. ओरवल सोफे पर सोते हैं. जबकि मॉडल अपने बच्चों के साथ बेड पर सोती हैं.
बताया आपसी समझ का मामला
कोले ने इसे आपसी समझ का मसला बताया है. जब उनसे एक फॉलोवर ने पूछा कि “बच्चों की पैदाइश के बाद आपका और मिच का रिश्ता कैसा है” तो इसके जवाब में कोले ने कहा कि हमारा रिश्ता परफेक्ट नहीं है. हम बहस करते हैं. झगड़ते हैं. डिस्कनेक्ट हो जाते हैं. हालांकि दोनों एक दूसरे को समझते हैं. (एबीपी न्यूज लाइव)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version