सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का धांसू टीजर रिलीज

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ साल 2001 में रिलीज हुई थी और ये सुपर डुपर हिट रही थी. फिल्म में सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी ने ऑडियंस के दिल को गहराई से छुआ था. हाल ही में इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरो मे रिलीज किया गया है. वहीं फैंस इस फिल्म के सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फैंस को ट्रीट देते हुए मेकर्स ने आज साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ का टीजर जारी कर दिया है.
‘गदर 2’ का टीजर है बेहद दमदार
‘गदर 2’ के टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज मे बोले गए डायलॉग से होती है. वो कहती है, ” दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ वरना वो इस बार दहेज में पाकिस्तान ले जाएगा. इसके बाद सनी देओल की एंगीमैन के तौर पर लाहौर में धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है. टीजर में सनी देओल इस बार हैंडपंप की जगह एक बड़ा का कार्ट व्हील लेकर गुस्से में घुमाते हुए अपने दुश्मनों का सफाया करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद स्क्रीन पर लिखा हुआ आता है तारा सिंह इज बैक.” बता दें कि फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं ज़ी स्टूडियो के सीबीओ, शारिक पटेल ने कहा , ‘गदर: एक प्रेम कथा को फिर से रिलीज़ करने के लिए हमें जो रिस्पॉन्स मिला है, उससे हम अभिभूत हैं, यह साबित करता है कि कैसे गदर सिर्फ जनता के लिए एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक इमोशन बन गया है। हमने फैंस के लिए एक स्पेशल गिफ्ट के रूप में ‘गदर 2’ का टीजऱ लॉन्च करने का फैसला किया और टीजऱ को 3 दिन बाद डिजिटल रूप से लॉन्च करने की हमारी रणनीति थी, हमें उम्मीद है कि फैंस हमें गदर 2 पर भी उसी तरह प्यार और समर्थन देंगे जैसा उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा को दिया था.” वहीं डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, ‘गदर 2 का टीजऱ ऑडियंस को यह हिंट देने के लिए था कि तारा, सकीना और जीते एक बार फिर दिल जीतने के लिए वापस आ गए हैं. हमने सोचा कि फिल्म की लीगेसी को 22 साल बाद भी जीवित रखने के लिए अपने फैंस को धन्यवाद देने का यह सबसे अच्छा तरीका है.”
तारा और सकीना का फिर से खुले दिल से स्वागत करेगी ऑडियंस
एक्टर सनी देओल ने कहा, “गदर 2 अपने आइकॉनिक पहले भाग की लीगेसी को आगे बढ़ा रही है. भारत की सबसे फेवरेट फैमिली फिल्मों में से एक को वापस लाने में सक्षम होना एक आशीर्वाद है. उम्मीग है कि दुनिया तारा और सकीना का फिर से खुले दिल से स्वागत करेगी. वहीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कहा, “गदर: एक प्रेम कथा मेरे बर्थडे पर फिर से रिलीज़ हुई और मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट वह प्यार था जो हमें अपने फैंस से मिला. हमने महसूस किया कि फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी मजबूती से बसी है. गदर 2 का टीजऱ तारा और सकीना की कहानी में एक नया चैप्टर शुरू करता है और हमें उम्मीद है कि हम एक बार फिर अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version