रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के दुर्ग जिला सचिव के पद पर चन्द्रशेखर वर्मा की नियुक्ति की गई है। चन्द्रशेखर वर्मा की नियुक्ति महासभा के दुर्ग जिलाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख एवं जिला महासचिव ललित देशमुख की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। चन्द्रशेखर वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि चन्द्रशेखर वर्मा की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के प्रदेश नेतृत्व ने उनको दुर्ग जिला सचिव की कमान सौंपी है। आपको बता दें कि चंद्रशेखर वर्मा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय है। वे विभिन्न पदों पर पदासीन रहें जिसमें क्षेत्रप्रधान मनवा कूर्मि क्षत्रिय समाज पाटन राज, कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, छाया पार्षद वार्ड-7 नगर पंचायत उतई, जिला-दुर्ग छ.ग. शामिल है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के दुर्ग जिला सचिव बनने पर चन्द्रशेखर वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष वतन चंद्राकर, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version