मुर्शिदाबाद। घर की छत पर देसी बम बनाते समय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टीएमसी कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी में नहीं होने का दावा किया है। यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके की है। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (जंगीपुर) प्रसेनजीत बनर्जी ने बताया कि ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कबीर अपने घर की छत पर बम बना रहे थे। एक बम गलती से गिर गया और वे बुरी तरह घायल हो गए। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। नाबालिग बेटा भी घायल हुआ है। उनकी मां ने पुलिस को बताया कि बेटा रात में खाना खाने के बाद छत पर चला गया। फिर अचानक विस्फोट सुनाई दिया। जाकर देखा तो कबीर खून से लथपथ मिला। दूसरी ओर टीएमसी कार्यकर्ता होने की खबर फैलते ही पार्टी नेताओं ने किनारा कर दिया। पार्टी नेता गौतम घोष ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं कहा है कि इस घटना से पार्टी का किसी भी तरह से नाता नहीं है। हम सभी तरह के जांच के लिए तैयार है। दूसरी ओर कहा यह भी जा रहा है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version