ओडिशा के पुरी जिले में एक महिला को उसके 15 महीने के बेटे की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला के पति ने यह शिकायत दर्ज कराई। मामला पुरी के गोप इलाके का है। महिला के पति ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैमरे में कैद हुई इस घटना में महिला को अपने ही बच्चे को बेरहमी से पीटते और गला दबाते देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसे बच्चे के पिता ने पोस्ट किया था। अपनी शिकायत में महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने बेटे के साथ ऐसा व्यवहार किया। शिकायतकर्ता ने पत्नी पर शारीरिक और मानसिक रूप से अपने माता-पिता को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की करतूत को सामने लाने के लिए घर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे छिपाए थे ताकि उसका असली चेहरा लोगों के सामने आ सके। वहीं, महिला ने सभी आरोपों से इनकार किया है। महिला ने पति और ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा और उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। वह कहती है कि उसकी सास और पति ने कई दिनों तक उसे भूखा रखा। महिला ने कहा कि वह कई मानसिक परेशानियों से जूझ रही है। उसने भूख और गुस्से के कारण ही बच्चे की पिटाई की। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version