गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा एक जबरदस्त उपकरण के रूप में काम करता है। यह न सिर्फ रूम को ठंडा रखता है, बल्कि आप इसे मार्केट से कम लागत में भी खरीद सकते हैं। वैसे तो आमतौर पर हम घर में पंखा लगा होता है। ऐसे में अगर आप भी काफी लंबे समय से पंखे की हवा ले रहे हैं। तो पंखे में आने वाली खराबी से भी आप अच्छे से वाकिफ होंगे। कई बार पंखे में खट-खट की आवाज आने लगती है। लेकिन कई बार यह आवाज तेज हो जाती है। हालांकि अधिकतर लोग पंखे की इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक पंखे में ऐसी समस्या होना पंखे को पूरी तरह से खराब कर सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि पंखा आवाज करने लगे तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता है और आप इसे घर पर ही कैसे ठीक कर सकते हैं। बता दें कि पंखे से आवाज आने के पीछे इसकी मुड़ी हुई पंखुडय़िां हो सकती हैं या फिर इस पर कचरा जमा हो सकता है। इसके साथ ही पंखे में लगे स्क्रू, वायर कंटेनर आदि के ढीले होने या मोटर के जाम होने पर भी यह आवाज करने लगता है। अगर आपके घर में भी पंखा चलने पर शोर या आवाज करने लगा है तो आप इसके ब्लेड्स को चेक कर लें। कई बार इस पर गंदगी जमा हो तो इसे अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। हो सकता है शायद इसी कारण से पंखा आवाज करने लगा हो। पंखे का स्क्रू भी ढीला होने पर पंखा आवाज करने लगता है। अगर आप भी पंखे की ब्लेड्स से कचरा साफ करने चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी पंखा में आवाज आ रही हैं तो पंखे में लगे सभी स्क्रू को पेचकस से टाइट कर लें। कई बार पंखे में लगे मोटर में खराबी आने के कारण यह आवाज करने लगता है। हालांकि इसे खुद चेक कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आप किसी मकैनिक से इसे सही करवा सकते हैं। बता दें कि पंखा तिरछा होने पर भी इसमें से आवाज आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि पंखे को अच्छे से चेक करने के बाद इसकी पंखुडय़िों की भी चेक कर लें।
पंखे में खट-खट की आवाज आने से हो गए हैं परेशान, तो घर बैठे मिनटों में ऐसे करें सही
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

