एक व्यापारी द्वारा पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद इसकी जांच करने पहुंची पुलिस की टीम ने उसके घर से 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए नगदी बरामद किया। इसकी खबर मिलने के बाद से ही नगर में यह व्यापारी चर्चा का विषय बन गया। मामला छत्तीसगढ़ राज्य के सारंगढ़ के भटगांव थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के घर से बीती रात लगभग 15 लाख नगदी समेत पांच लाख के जेवर की चोरी का मामला सामने आया था। अब इस चोरी में एक नया मोड़ सामने आया है, जहां जांच करने पहुंची पुलिस ने व्यापारी के घर से ही 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए नगदी बरामद किए है। बता दें बीते दिन व्यापारी शोभित नामदेव के यहां चोरी हुई थी। जिसके बाद व्यापारी ने 15 लाख नगद और जेवरात की चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी। जिसके बाद जांच करने पहुंची पुलिस ने व्यापारी के घर से केश बरामद किया है। यहां पुलिस को नोट से भरे चार बैग मिले है। इतना कैश देख पुलिस ने नोट गिनने की मशीन बुलाई गई है। फिलहाल इस मामले में व्यापारी से संतोषजनक जबाव न मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी है। अब इस मामले में जांच के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते है। इतनी बड़ी मात्रा में व्यापारी के घर से रकम मिलना नगर में बना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version