पड़ोसी महिलाओं से झगड़े के बाद एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया. सहारनपुर के कस्बा गंगोह में हैरान कर देनेवाली घटना सामने आई है. पड़ोसी महिलाओं से लड़ाई के बाद मां ने खौफनाक कदम उठाया. तीन बच्चियों को जहर खिलाने के बाद महिला ने भी जहर खा लिया. घटना में महिला और दो बेटियों की मौत हो गई और तीसरी बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है. ममता पत्नी संजय निवासी मोहल्ला टाकान का पड़ोस की कुछ महिलाओं के साथ झगड़ा रात को हुआ था. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. मृतिका का पति संजय काम पर गया हुआ था. उसने बताया कि पत्नी ने मोबाइल पर पड़ोसी महिलाओं से झगड़ा होने के बाद परेशान बताया. मोबाइल पर आगे बताया कि आहत होकर खुदकुशी करने जा रही है.धमकी सुनकर संजय ने जीजा को मौके पर भेजा. मौके पर पहुंचने के बाद जीजा मंजर देखकर हैरान रह गया. आनन फानन ममता समेत चारों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चारों की हालत बिगड़ रही थी. डॉक्टरों ने चारों को सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. गंगोह के सरकारी अस्पताल से चारों को जिला अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान पत्नी ममता और दोनों बच्चियों की जान चली गई. तीसरी बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक छोटी बच्ची की हालत स्थितर है. एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि कल रात पड़ोसी महिलाओं से झगड़ा होने के कारण एक महिला ने तीन बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया. महिला और तीनों बच्चों को गंगवाल सीएचसी हॉस्पिटल में ले जाया गया. इलाज के दौरान दो बच्चियों और मां की मौत हो गई. तीसरे बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version