आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी है। इसके साथ ही साल 2024 में देश में मोदी की सरकार बनानी है। उक्त बातें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री शाह ने कहा कि रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य की पहचान से बाहर निकाला है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जिगर का टुकड़ा कहा है। श्री शाह ने कहा कि इस साल 2023 में बीजेपी की सरकार बनानी है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, मैं श्री राम को प्रणाम करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि भिलाई को लघु भारत का रूप माना जाता है। आपको बता दें कि भिलाई के जयंती स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां गृहमंत्री के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version