छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। खासकर सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में भी जमकर बरसात हो रही है। बस्तर में खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा रद्द हो गया है। सीएम सुकमा और जगदलपुर के कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल होंगे।
राजधानी रायपुर में देर रात तेज बारिश हुई है और रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय ओडिशा तक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक है और एक द्रोणिका पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इसलिए पूरे छत्तीसगढ़ में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से हो रही झमाझम बारिश…कई घरों में घुसा पानी…
Previous ArticleVideo : पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया था हिरण, बाहर निकालने के लिए हाथी ने ऐसे की मदद…
Next Article हमने नक्सल प्रभावित बस्तर के लोगों का विश्वास जीता
