रायपुर। परमपूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीश्री अरूण चौबे जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 3 जुलाई को श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन चंगोराभाठा रायपुर में किया गया है। इस अवसर पर गुरु पूजन का विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। सभी शिष्यगण इस अवसर पर अपने गुरु की एक झलक पाने के लिए बहुत ही उत्साहित है और इस दिन के इंतजार में है। इस दिन गुरु का आशीर्वचन शिष्य के जीवन में मार्गदर्शन करता है। उल्लेखनीय है कि हर साल जुलाई के महीने में गुरु पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है और हर साल जुलाई के महीने में गुरु पूर्णिमा की तारीख अलग-अलग होती है। साल 2023 में गुरु पूर्णिमा जुलाई के महीने में 3 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन विभिन्न प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें गुरु और शिष्य की मुलाकात होती है और वह इस दिन अलग-अलग बातों पर चर्चा करते हैं, साथ ही विद्यालय में इस दिन भाषण का आयोजन भी किया जाता है जिसमें शिष्य अपने गुरु के प्रति अपनी राय को प्रकट करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर्व पर प्रकाश डालते हुए परमपूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीश्री अरूण चौबे जी महाराज ने बताया कि गुरु ही वह व्यक्ति होता है जो हमारी जिंदगी के अंधेरे को हटाता है और हमें सही रास्ते पर चलने की सीख देता है। महाभारत ग्रंथ को लिखने वाले वेदव्यास जी को सम्मान देने के लिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। मुख्य रूप से गुरु पूर्णिमा भारत की संस्कृति से जुड़ा पर्व है। इस धरती से उपजे चार बड़े धर्म हिन्दू, सिख, बौद्ध एवं जैन धर्म को मानने वालों द्वारा गुरु पूर्णिमा को विशेष रूप से मनाया जाता हैं. हमारी संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश इन त्रिदेव से ऊपर का दर्जा दिया जाता हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version