झारखंड के जमशेदपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बहू के भाग जाने से एक सास ने अपनी जीभ काटकर भगवान की फोटो पर चढ़ा दी. सास का मानना है कि ऐसा करने से बहू वापस आ जाएगी. दरअसल, यह पूरा मामला आरआईटी थाना के एनआईटी कैंपस का है, यहां एक सास ने अपनी बहू के भाग जाने पर अपनी जीभ काटकर भगवान शंकर की फोटो पर चढ़ा दी. सास को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला के पति का कहना है कि गांव में जब कोई भी भाग जाता है तो यह माना जाता है कि कोई जीभ काटकर भगवान को चढ़ा दे तो भागा हुआ शख्स वापस आ जाता है. इसलिए महिला ने भी अपनी जीभ काटकर शंकर भगवान की फोटो के सामने चढ़ा दी.

अस्पताल में भर्ती महिला के पति ने बताया कि बहू शौच के लिए निकली और अपने डेढ़ साल की बच्ची को लेकर फरार हो गई. जानकारी के मुताबिक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है. फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है. महिला को अब भी विश्वास है कि उसकी बहू जल्द ही घर वापस आएगी क्योंकि उसने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी है (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version