रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता की सीधी भर्ती 2023 परीक्षा के परिणाम 2 जुलाई को घोषित कर दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया है कि भर्ती परीक्षा के जारी परिणाम उपरांत व्याख्याता के पदों की ऑनलाईन काउंसलिंग शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को अपने आधार नंबर को व्यापम द्वारा जारी एनरोलमेंट से लिंक किया जाना अनिवार्य है। अधिकारियों ने बताया कि सभी अभ्यर्थी शीघ्र ही अपने आधार नंबर को व्यापम की वेबसाईट के माध्यम से लिंक करा लें, तभी काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकेेंगे।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता की सीधी भर्ती 2023 को लेकर आई है ये जरूरी खबर…जल्द शुरू होगी काउंसलिंग…इससे पहले आपको करना होगा ये काम…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

