छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर महंगाई भत्ता और अन्य 4 सूत्रीय मांग के समर्थन में आज प्रदेश में सामूहिक अवकाश लेकर इतिहास बना दिये। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद पहली बार पूरे प्रदेश में अस्पताल, स्कूल, सभी कार्यालय,मंत्रालय के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस ऐतिहासिक हड़ताल को राज्य के सभी पेंशनर्स संगठनो ने समर्थन में धरना स्थल पर जाकर भागीदारी निभाई। राजधानी में नवा रायपुर धरना स्थल पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामन्त्री व छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पूरन सिंह पटेल, प्रदेश महामन्त्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर, जिला रायपुर के अध्यक्ष पं. आर जी बोहरे तथा नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में रायपुर के पेंशनर्स धरना में शामिल होकर अपने विचार व्यक्त किये।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

