मनोरा में उजाला स्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं मिर्च की खेती
अब तक 8 क्विंटल मिर्च बिक्री से 64 हजार रुपये की हुई है आमदनी
जशपुरनगर. छ.ग राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीब महिलाओं को एक स्व सहायता समूह के रूप में संगठित किया जा रहा है साथ ही उन्हें प्रेरित कर क्षमतावर्धन आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होते हुए अपने सपने के पंख का स्वरूप देकर नई उड़ान की ओर तैयार हैं। इन महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन के द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मनोरा में उजाला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मिर्च की खेती कर रही है। बेरोजगार से स्व-रोजगार की राह में चल पड़े हैं। समूह की महिलाएं मिर्च की खेती करके अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर पा रही है। उत्पादित मिर्च का स्थानीय बाजार सहित जिले के बाहार भी मांग अनुसार विक्रय के लिए भेजा जाता है। महिलाएं अब तक 8 क्विंटल मिर्च बिक्री कर चुके है। जिसके विक्रय से 64 हजार रुपये की आमदनी हुई है। खेतों में अब भी मिर्ची विक्रय हेतु शेष हैं।
Previous Articleछत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का हरेली त्योहार से होगा आगाज
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

