उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई और भूस्खलन एवं वर्षा जनित विभिन्न घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में यमुना सहित देश के उत्तरी क्षेत्र में कई नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में तो बारिश की वजह से उफान पर आई नदियों ने रौद्र रूप ले लिया है. आलम ये है कि कुछ जगह पर सड़क बह तो गई तो कहीं पर पुल। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक 28 लोगों की मौत की खबर है. हिमाचल प्रदेश में 14, उत्तराखंड में 9 और दिल्ली में 5 लोगों की मौत की हुई है.
उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बीते दो दिन से मॉनसून की बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं. इन इलाकों में अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज़्यादा तबाही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई है. हिमाचल के कुल्लू, मनाली और मंडी में कई जगह भू स्खलन की घटनाएं हुई, जिससे चंडीगढ़-मनाली हाईवे का एक हिस्सा भी बह गया. हिमाचल में भारी बारिश से 700 से ज़्यादा सड़कें बंद हैं।
BIG BREAKING बारिश से भारी तबाही…28 की गई जान…कहीं सड़कें बहीं…तो कहीं पुल…700 से ज़्यादा सड़कें बंद
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
