भारी बारिश के चलते केके रेल लाइन(कोत्तावालसा-किरंदुल रेल लाइन) पर लैंडस्लाइड हो गया। जिससे किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग 12 जुलाई तक बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि, ओडिशा के अरकू स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर चट्टान टूट कर गिर गई है। जिससे अब छत्तीसगढ़ के किरंदुल से जगदलपुर होते हुए विशाखापट्टनम जाने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जबकि, केके रेल लाइन पर दौडऩे वाली कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे के अफसरों ने बताया कि, अरकू रेलवे स्टेशन के नजदीक चिमड़ीपल्ली और बोर्रागुहालु के बीच लैंडस्लाइड हुआ है। सोमवार की देर शाम बड़ी-बड़ी चट्टानें टूटकर पटरी पर गिर गई। जिसकी वजह से मार्ग बाधित हो गया है।

