क्या आपको भी अक्सर कमजोरी महसूस होती है या चक्कर आता है तो संभल जाएं, क्योंकि यह लो बीपी का संकेत हो सकता है. ब्लड प्रेशर का कम होना किसी भी वक्त हो सकता है. इसमें लोग बेहोश तक हो जाते हैं. लो बीपी होने पर ब्रेम हैमरेज तक का खतरा हो सकता है. अगर कभी अचानक से बीपी लो हो जाए और आप ऐसी सिचुएशन से गुजरने लगे तो परेशान होने की बजाय घरेलू उपाय अपनाएं, जो इस समस्या से आपको बाहर निकालने में मदद करेंगे. आइए जानते हैं अचानक से लो हुई बीपी से बचने का घरेलू उपाय…
जब बीपी लो हो जाए तो क्या करें

  1. बीपी लो होने पर नमक पानी पिएं. सोडियम लो बीपी को बैलेंस करने में मदद करता है. शरीर में हाइड्रेशन लेवल से यह परेशानी दूर होती है.
  2. लो बीपी ठीक करना है तो एक कप स्ट्रॉन्ग कॉफी पी सकते हैं. यह कारगर घरेलू उपाय है.
  3. गरम दूध पीने से भी लो बीपी की समस्या दूर हो सकती है.
  4. अगर धमनियों में अचानक से ब्लड फ्लो बढ़ जाए तो आइसोमेट्रिक हैंडग्रिप एक्सरसाइज से इसे कंट्रोल कर सकते हैं. हालांकि, इसे करने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
    बीपी कम होना या घटने का कारण
    गड़बड़ लाइफस्टाइल
    प्रॉसेस्ड फूड और बीवरेज ज्यादा सेवन
    जेनेटिक हाइपरटेंशन
    ज्यादा स्मोकिंग
    ज्यादा शराब पीना
    लो बीपी से बचने के टिप्स
  5. हर महीने हेल्थ चेकअप कराएं. इससे बीपी की कंडीशन पता चल जाएगी और समय रहते इलाज हो पाएगा.
    खाने में नमक की मात्रा बढ़ाएं. इससे भी लो बीपी कंट्रोल होती है.
    रोजाना एक्सरसाइज करें. इससे स्टेमिना मजबूत रहता है और बीपी की समस्या दूर होती है.
    मॉर्निंग वॉक और रनिंग जरूर करें. शरीर को हेल्दी रखने में काफी मददगार होते हैं.
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version