आंख हमारे शरीर की सबसे नाजुक अंगों में से एक मानी जाती है. आंख वो ऑर्गन है जिससे हम इस खूबसूरत दुनिया का दीदार कर पाते हैं. सोचिए अगर आंख से दिखना बंद हो जाए या कम दिखने लगे तो कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. यही वजह है कि आंखों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. आंख की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए तरह-तरह के हेल्दी फूड्स और विटामिंस का सेवन करना चाहिए. आंखों की सेहत के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी होता है. आइए आज हम आपको कुछ ऐसे जूस बताते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है.

गाजर का जूस: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक गाजर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व और विटामिंस मौजूद होते हैं. गाजर में फैट, कार्ब्स, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, पोटैशियम, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह आंखों के किए बेहद फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों को सुरक्षित रखते हैं.

पालक जूस: पालक में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है. पालक विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है. इसके अलावा इसमें कई एंटी ऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं. पालक जूस का सेवन आंखों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. इसके नियमित सेवन से आंख की रोशनी बढ़ती है.

संतरा आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. संतरा का जूस पीने से आंख की रोशनी बढ़ती है. यह आंखों को सुरक्षित रखता है. संतरा जूस के नियमित सेवन इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version