दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी ने बस्तर दशहरा के तय कार्यक्रम के बंध में बताया कि इस वर्ष 2023 में एक माह तक का पुरुषोत्तम / अधिकमास पड़ने और 28 अक्टूबर को ग्रहण होने के कारण दशहरा पर्व की समय सीमा बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा महोत्सव की रस्में इस वर्ष 75 दिन के बजाय 107 दिन में पूरी होगी। इसका कारण इस वर्ष एक अधिकमास है। इसलिए बस्तर दशहरा पर्व मनाने की अवधि एक माह बढ़ गई है।

उन्होंने बताया कि यदि चंद्रग्रहण नहीं होता तो इस यह दशहरा पर्व 105 दिनों का होता। उन्होंने बताया कि तीन महीने से अधिक समय तक मनाए जाने वाले इस उत्सव की शुरुआत 17 जुलाई को पाट जात्रा पूजा विधान के साथ होगा।

उन्होंने बताया कि बस्तर दशहरा इस वर्ष 107 दिनों तक मनाया जाएगा। बस्तर दशहरा पर्व 17 जुलाई को शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा हिंदू पंचाग के अनुसार बस्तर दशहरा की शुरूआत 17 जुलाई पाट जात्रा विधान के साथ होगी, 27 सितंबर डेरी गढ़ाई पूजा विधान, 14 अक्टूबर काउनगादी पूजा विधान, 15 अक्टूबर कत स्थापना, जोगी बिठाई पूजा विधान, 21 अक्टूबर बेल पूजा विधान रथ परिक्रमा पूजा विधान 22 अक्टूबर निशा जात्रा पूजा विधान, महाअष्टमी पूजा विधान 23 अक्टूबर कुंवारी पूजा विधान जोगी उठाई और मावली परघात पूजा विधान, 24 अक्टूबर भीतर रेनी रथ परिक्रमा पूजा विधान, 25 अक्टूबर बाहर रेनी रथ परिक्रमा पूजा विधान, 26 अक्टूबर को काउन जात्रा पूजा विधान, 27 अक्टूबर को कुटुंब जात्रा पूजा विधान एवं 31 अक्टूबर को माता की विदाई पूजा विधान के साथ आगामी वर्ष के लिए बस्तर दशहरा का परायण होगा।

उल्लेखनीय है कि बस्तर के आदिवासियों की आराधना देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन करने हेतु हर साल देश विदेश‍ भक्त और पर्यटक पहुंचते हैं। बस्तर दशहरा के एतिहासिक तथ्य के अनुसार वर्ष 1408 में बस्तर के काकतीय शासक पुरुषोत्तम देव को जगन्नाथपुरी में रथपति की उपाधि दिया गया था तथा उन्हें 16 पहियों वाला एक विशाल रथ भेंट किया गया था। इस तरह बस्तर में 615 सालों से दशहरा मनाया जा रहा है। राजा परुषोत्तम देव ने जगन्ना पुरी से वरदान में मिले 16 चक्कों के रथको बांट दिया था। उन्होंने सबसे पहले रथ के चार चक्कों को भगवान जगन्नाथ को समर्पित किया और बाकी के बचे हुए 12 चक्कों को दंतेश्वरी माई को अर्पित कर बस्तर दशहरा एक बस्तर गाँचा पर्व मनाने की परंपरा का श्रीगणेश किया था. तब से लेकर अब तक यह परंपरा चली आ रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version